Posts

Pinned Post

श्याम पार्क मेन में 15 दिनों से नहीं आ रहा पानी

Image
                                                                                    सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो साहिबाबाद  नगर निगम गाजियाबाद के मोहन नगर जोन के अंतर्गत वार्ड 60 श्याम पार्क मेन में पिछले 15 दिनों से पानी पानी की आपूर्ति ठप है। नगर निगम गाजियाबाद पानी की आपूर्ति बहाल करने में नाकाम रहा है।         मिली जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर गंगाजल की पानी की आपूर्ति के लिए लाइन डाली जा रही थी तभी 14 नवंबर को मेट्रो स्टेशन श्याम पार्क के पास पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जलकल विभाग नगर निगम गाजियाबाद ने इस क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कर दिया लेकिन लाइन में गए मलवे को निकालने में ध्यान नहीं दिया। लिहाजा पानी की लाइन में मलवा भर जाने से पानी की पूरी लाइन चौक हो गई है। इससे खासतौर से गली नंबर 3 में पानी की आपूर्ति बिल्कुल ठप है। तब से लेकर आज दिन...

राजस्थान में भाजपा सरकार आने पर बड़े बड़े मगरमच्छों को भी नहीं छोड़ा जायेगा: मोदी

Image
 सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो उदयपुर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार कांग्रेस के लिए हवा पानी की तरह है और इसके बिना इसका काम नहीं चल सकता लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने पर छोटी बड़ी हर मछली ही नहीं, बड़े बड़े मगरमच्छ भी छोड़े नहीं जायेंगे। श्री मोदी गुरुवार को यहां बलिचा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक ही एजेंडा हैं, राजस्थान को लूटों और कांग्रेस की तिजोरी भरो। भ्रष्टाचार कांग्रेस के लिए हवा पानी की तरह है और इसके बगैर कांग्रेस का काम चल ही नही सकता । कांग्रेस के नेता खुद यह कह रहे है कि प्रदेश में ऐसी लूट मची है कि देश में अन्य कहीं नहीं है। भ्रष्ट अधिकारियों के लॉकर से सोना बरामद हो रहा है । उन्होंने कहा कि सुना है राजस्थान में छोटी मछलियों को ही पकड़ा जाता है और बड़ी मछलियों पर कार्रवाई नहीं होती लेकिन भाजपा की सरकार आने पर छोटी बड़ी हर मछली पर कार्रवाई होगी। मछली ही नहीं जनता को लूटने वाले बड़े बड़े मगरमच्छ भी छोड़े नहीं जायेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि ...

E-paper: 6 November 2023

Image
  अख़बार पढ़ने के लिए चित्रों पर क्लिक करें:-

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Image
                                                              सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो  नयी दिल्ली 05 नवंबर | अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.90 प्रतिशत उतरकर 80.89 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड गिरकर 84.89 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही। महानगर......................

E-paper: 30 October 2023

Image
  अब सर्वोदय शांतिदूत अखबार पीडीएफ में भी पढ़ें - 

कांग्रेस की सूची लोकतांत्रिक, भाजपा की ऊपर से नीचे थोपी हुई : कमलनाथ

Image
                                                                सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो भोपाल, 16 अक्टूबर | मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस की सूची लोकतांत्रिक है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ऊपर (केंद्रीय नेतृत्व) से नीचे थोपे गए हैं। श्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'कांग्रेस ने प्रत्याशियों की नहीं, मप्र के भविष्य-निर्माताओं की सूची जारी की है। सूची से जनता को सकारात्मक रूप से ये सूचित किया गया है कि जिनमें निःस्वार्थ भाव से जनसेवा का व्रत लेने का संकल्प है, उन्हें ही जनता का प्रतिनिधित्व करने के लिए आम जनता व कार्यकर्ताओं के कहने पर ये अवसर दिया गया है।' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस की लिस्ट इस मायने में भाजपा से अलग है कि कांग्रेस की लिस्ट लोकतांत्रिक है क्योंकि ये संगठन के अंति...

गाजा में मृतकों की संख्या बढ़कर 2670 हुई

Image
  सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो गाजा, 16 अक्टूबर | गाजा में मृतकों की संख्या बढ़कर 2670 हो गई है जबकि 9600 से अधिक लोग घायल हुए है। गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने कहा कि इजरायली हमले पूरी क्रूरता के साथ जारी हैं। हमलों ने आवासीय पड़ोस को निशाना बनाया है और लोगों के घरों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि आवासीय इलाकों और अस्पतालों की ओर जाने वाली सड़कों पर बड़े पैमाने पर विनाश के कारण बचाव कार्यों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि गाजा पर शासन करने वाले फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) ने एक सप्ताह पहले गाजा पट्टी से सटे इजरायली शहरों पर अचानक हमले किये, जिसमें इजरायल में 1,300 से अधिक लोग मारे गए। इजरायल ने इसके जवाब में गाजा पर हमले शुरू कर दिए।