श्याम पार्क मेन में 15 दिनों से नहीं आ रहा पानी

                                                     
                             सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद
 नगर निगम गाजियाबाद के मोहन नगर जोन के अंतर्गत वार्ड 60 श्याम पार्क मेन में पिछले 15 दिनों से पानी पानी की आपूर्ति ठप है। नगर निगम गाजियाबाद पानी की आपूर्ति बहाल करने में नाकाम रहा है।
        मिली जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर गंगाजल की पानी की आपूर्ति के लिए लाइन डाली जा रही थी तभी 14 नवंबर को मेट्रो स्टेशन श्याम पार्क के पास पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जलकल विभाग नगर निगम गाजियाबाद ने इस क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कर दिया लेकिन लाइन में गए मलवे को निकालने में ध्यान नहीं दिया। लिहाजा पानी की लाइन में मलवा भर जाने से पानी की पूरी लाइन चौक हो गई है। इससे खासतौर से गली नंबर 3 में पानी की आपूर्ति बिल्कुल ठप है। तब से लेकर आज दिनांक तक अनेकों बार आरडब्ल्यूए श्याम पार्क मेन सोसाइटी के अध्यक्ष एसपी चौहान और महासचिव संजीव गोड़ अधिकारियों के संपर्क में है। लेकिन नगर निगम गाजियाबाद पानी की लाइन को ठीक करने में नाकाम चल रहा है।
      इस संबंध में गाजियाबाद नगर निगम के महाप्रबंधक जलकल के फोन पर संपर्क किया गया तो पता चला कि साहब का तबादला हो गया है,पुराने जा चुके हैं और नए केपी आनंद ने अभी चार्ज नहीं लिया है। फोन को रिसीव करने वाले सहायक अभियंता आस कुमार ने बताया कि वे संबंध में सहायक अभियंता मोहन नगर जोन ओम प्रकाश से बात करेंगे। यहां यह बताना भी जरूरी है की इस समस्या के समाधान के लिए नगर आयुक्त और नगर विकास मंत्री के ट्विटर हैंडल के अलावा जन सुनवाई पोर्टल पर भी यह समस्या लिखी गई, लेकिन कहीं से भी समाधान नहीं हुआ है। लोग मजबूरी में खारा पानी पीने को वाध्य हैं।
       कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि नगर निगम गाजियाबाद के कुछ अधिकारी जानबूझकर समस्या को लंबा खींचते हैं जिससे लोग भाजपा सरकार और पार्टी से नाराज हो जाए और आगामी लोकसभा के चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिले।

Harshit Tripathi

The founder of Xtaverse Global and Hatri Technologies.

Post a Comment

Previous Post Next Post