श्याम पार्क मेन में 15 दिनों से नहीं आ रहा पानी
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो साहिबाबाद नगर निगम गाजियाबाद के मोहन नगर जोन के अंतर्गत वार्ड 60 श्याम पार्क मेन में पिछले 15 दिनों से पानी पानी की आपूर्ति ठप है। नगर निगम गाजियाबाद पानी की आपूर्ति बहाल करने में नाकाम रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर गंगाजल की पानी की आपूर्ति के लिए लाइन डाली जा रही थी तभी 14 नवंबर को मेट्रो स्टेशन श्याम पार्क के पास पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जलकल विभाग नगर निगम गाजियाबाद ने इस क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कर दिया लेकिन लाइन में गए मलवे को निकालने में ध्यान नहीं दिया। लिहाजा पानी की लाइन में मलवा भर जाने से पानी की पूरी लाइन चौक हो गई है। इससे खासतौर से गली नंबर 3 में पानी की आपूर्ति बिल्कुल ठप है। तब से लेकर आज दिन...